Agneepath yojana 2022 | अग्निपथ योजना लाभ क्या है जानिए अग्निपथ योजना के उद्देश्य और योग्यता

Agneepath yojana 2022 :- अग्निपथ योजना की शुरुवात केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा  14 जून 2022 की घोषणा के साथ ही लागू कर दिया गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए सेना में युवाओ की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना (Agneepath yojana 2022) की घोषणा की हैं। तो चलिए आपको इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं।

Table of Contents

Agneepath yojana 2022-अग्निपथ योजना क्या है ?

अग्निपथ योजना का मुख्य लक्ष्य तीनों सेनाओं में युवाओं को जोड़ना है इस योजना के तहत देश की तीनों सेनाओं में बड़ी संख्या में युवाओं जिसमें लड़का और लड़की दोनों शामिल होंगे उन्हें सेना में 4 साल के लिए भर्ती किया जायेगा। यह योजना उन युवाओ के लिए बहुत बढ़िया है जो डिफेंस सर्विस में जाना चाहते हैं और इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। इस योजना के तहत हर साल लगभग 45 हज़ार युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए उन्हें फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। 4 साल के सर्विस दौरान ही इन्हें 6 महीने की बेसिक ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

अग्निपथ योजना का उद्देश्य क्या है? – Agneepath yojana ka uddeshy kya hai?

Agneepath yojana 2022 सरकार की ओर से यह कदम सेना की औसत उम्र कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस समय सेना की औसत उम्र 32 साल है, जिसे अगले कुछ सालों में कम करके 26 साल करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही इस योजना से रक्षा बलों के खर्च को कम करने की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है। योजना के तहत इस साल 45 हज़ार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।

अग्निपथ योजना कब से लागू होगी – Agneepath yojana kab se lagu hogi

अग्निपथ योजना को घोषणा के साथ ही लागू कर दिया गया है। सेना भर्ती रैलियों के माध्यम से की जाती है और ‘अग्निपथ योजना’ के तहत भर्ती भी रैलियों के माध्यम से ही की जाएगी। 14 जून 2022 की घोषणा के बाद से यह अनुमान लगाया जा रह है कि ‘अग्निवीरों’ की पहली रैली 90 दिन बाद शुरू हो सकती है।

अग्निवीरों की सैलरी कितनी होगी? – Agniveer ko kitni salary milegi?

Agneepath yojana 2022 अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किये गए ‘अग्निवीरों’ को पहले साल 30 हज़ार रुपये मासिक वेतन दिया जायेगा। EPF/PPF की सुविधा के साथ ‘अग्निवीरों’ को पहले साल कुल 4.76 लाख रुपये मिलेंगे। चौथे साल का वेतन 40 हज़ार रुपये यानी सालाना 6.92 लाख रुपये हो जायेंगे। सेना में चार साल की नौकरी की सेवा शर्त पूरी करने के बाद करीब 11.7 लाख रुपये एकमुश्त ब्याज समेत राशि दी जाएगी।

सैलरी के अलावा मिलने वाले भत्‍ते – Salary ke alawa milne wale bhatte  

भत्‍ते में रिस्‍क एंड हार्डशिप, राशन, ड्रेस और ट्रैवल एलाउंस शामिल होंगे। ‘अग्निवीर’ ग्रेच्युटी और पेंशन संबंधी लाभों के हकदार नहीं होंगे। ‘अग्निवीरों’ को भारतीय सशस्त्र बलों में उनकी अवधि के लिए 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

शहीद या हादसे का शिकार होने पर क्या होगा? – Shaheed ya hadse ka shikar hone par kya hoga?

Agneepath yojana 2022 अगर सेवा के दौरान कोई जवान शहीद होता है तो उसके परिवार को पूरा इंश्योरेंस कवर मिलेगा। परिवार को सेवा निधि समेत लगभग एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बची हुई सेवा की पूरी सैलरी भी परिवार को मिलेगी। सेवा के दौरान अगर जवान दिव्यांग हो जाता है तो दिव्यांगता के प्रतिशत के हिसाब से मुआवज़ा दिया जायेगा और इसके साथ ही बची हुई सेवाकाल की पूरी सैलरी भी जवान को दी जाएगी।

अग्निवीरों का चार साल बाद क्या होगा? – Agniveero ka chaar saal bad kya hoga?

चार साल के बाद लगभग 75 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा और उन्हें आगे के रोज़गार के अवसरों में सहायता मिलेगी। सेना केवल 25 फीसदी अग्निवीरों को चार साल बाद रिटेन करेगी जो निपुण और सक्षम होंगे। हालांकि यह तभी संभव होगा जब उस समय सेना की भर्तियां निकली हों।

अग्निपथ योजना किसके लिए है? – Agneepath yojana kiske liye hai?

संपूर्ण भारत के 10वीं व 12वीं पास महिला-पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जिनकी उम्र सीमा 17.5 से 23 साल के बीच है, इसमें भर्ती होने के लिए योग्य होंगे। योजना के अंतर्गत थल सेना, वायुसेना और नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। 4 साल के दौरान ही इन्हें 10 हफ्ते से लेकर 6 महीने की बेसिक ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस स्कीम के तहत उन लोगों को भारत माँ की रक्षा करने का अवसर मिलेगा जो डिफेंस सर्विस में जाना चाहते हैं।

अग्निपथ योजना के लाभ – Agneepath yojana ke labh

इस योजना के तहत सशस्त्र बलों का युवा प्रोफाइल तैयार करने का काम किया जा रहा है। सरकार, सेना की औसत उम्र कम करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू करने जा रही है। यह योजना विभिन्न क्षेत्रों में नए कौशल के साथ रोज़गार के अवसर बढ़ाएगी। ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवा चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होंगे और देश की सेवा करेंगे।

अग्निपथ योजना की योग्यता – Agneepath yojana ke egibility

भारत के वे युवा जो 10वीं या 12वीं पास हैं इन युवाओं की उम्र 17.5 से 23 साल के बीच होने चाहिए।, वे इस भर्ती  के योग्य होंगे। इसमें महिला-पुरुष दोनों अभ्यर्थियों को एक सामान मौका दिया जायेगा। अगर हमलोग शारीरिक दक्षता की बात करें तो इसमें सेना वाली ही फिजिकल स्टैण्डर्ड (physical standard) होंगी। वर्तमान में सेना के जो मेडिकल और फिजिकल स्टैंडर्ड हैं वही मान्य होंगे।

अग्निपथ भर्ती योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज – Agneepath yojana ke liye ducuments
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक मोबाइल नंबर चालू अवस्था में हो
  • अपना बैंक खाता विवरण
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और
  • निवास प्रमाण पत्र

अग्निपथ भर्ती योजना रजिस्ट्रेशन – 2022 की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। देश की सेवा के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला पुरुष अभ्यार्थी अग्निपथ भर्ती योजना ऑनलाइन फार्म विभागीय वेबसाइट के माध्यम से भर  कर सकते हैं।

अग्निपथ

अग्निपथ भर्ती योजना ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे – Agneepath bhartee yojana Online Form kaise bhare

अग्निपथ भर्ती योजना ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया कैसे होगी इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Facebook Idhttps://www.facebook.com/profile.php?id=100089224930622
Twitter Idhttps://twitter.com/91b1c8fbf40c402/
Instagram Idhttps://www.instagram.com/gk_boss_777/

अग्निपथ योजना क्या है ?

अग्निपथ योजना का मुख्य लक्ष्य तीनों सेनाओं में युवाओं को जोड़ना है और उन्हें भविष्य के लिए कुशल नागरिक बनाना है। इस योजना के तहत देश की तीनों सेनाओं में बड़ी संख्या में युवाओं जिसमें लड़का और लड़की दोनों शामिल होंगे उन्हें सेना में 4 साल के लिए भर्ती किया जायेगा। इस स्कीम के तहत उन लोगों को भारत माँ की रक्षा करने का अवसर मिलेगा जो डिफेंस सर्विस में जाना चाहते हैं

अग्निपथ योजना का उद्देश्य क्या है?

Agneepath yojana 2022 सरकार की ओर से यह कदम सेना की औसत उम्र कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस समय सेना की औसत उम्र 32 साल है, जिसे अगले कुछ सालों में कम करके 26 साल करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही इस योजना से रक्षा बलों के खर्च को कम करने की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है।

अग्निपथ भर्ती योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज?

आधार कार्ड, पैन कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो, एक मोबाइल नंबर चालू अवस्था में हो, अपना बैंक खाता विवरण, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और, निवास प्रमाण पत्र।

अग्निपथ योजना की योग्यता क्या हैं ?

भारत के वे युवा जो 10वीं या 12वीं पास हैं इन युवाओं की उम्र 17.5 से 23 साल के बीच होने चाहिए।, वे इस भर्ती  के योग्य होंगे। इसमें महिला-पुरुष दोनों अभ्यर्थियों को एक सामान मौका दिया जायेगा। अगर हमलोग शारीरिक दक्षता की बात करें तो इसमें सेना वाली ही फिजिकल स्टैण्डर्ड (physical standard) होंगी। वर्तमान में सेना के जो मेडिकल और फिजिकल स्टैंडर्ड हैं वही मान्य होंगे।

अग्निपथ योजना के लाभ क्या हैं।

इस योजना के तहत सशस्त्र बलों का युवा प्रोफाइल तैयार करने का काम किया जा रहा है। सरकार, सेना की औसत उम्र कम करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू करने जा रही है। यह योजना विभिन्न क्षेत्रों में नए कौशल के साथ रोज़गार के अवसर बढ़ाएगी। ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवा चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होंगे और देश की सेवा करेंगे।

Pm Kisan Status 2022 |12 किस्त लाभार्थी सूची 2022 कैसे चेक करेhttps://sarkariyojnaawala.com/pm-kisan-status/

MP Free Laptop 2022 | मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2022

पीएम कुसुम योजना 2022 : 90% डिस्काउंट पर लगवाए सोलर पैनल।


Gaurav kurmi

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम Gaurav Kurmi है और में sarkariyojnaawala.com का Owner हूँ, और में Maharashtra का रहने वाला हूँ इस वेबसाइट के माध्यम में Sarkari Yojana, Job, और ब्रेकिंग न्यूज़ आदि जानकारियां पब्लिश करता हूँ में पिछले 2 सालो से Sarkari Yojana आदि पोस्ट पब्लिश करने का कार्य कर रहा हूँ, ध्यन्यवाद।
share to help

Leave a Comment