आपको बता दें कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 17 अक्टूबर 2022 को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के पूसा मेला मैदान में दो दिवसीय पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस बात की सूचना केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताई है।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन, एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना और कृषि स्टार्टअप कान्क्लेव एवं प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। PM Kisan Samman Sammelan 2022 और इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां।
माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री @nstomar व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री @KailashBaytu ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेला परिसर, आई.ए.आर.आई, पूसा नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 'पीएम किसान सम्मान सम्मलेन' की तैयारियों का निरीक्षण किया।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने यह सूचना दी है कि PM Kisan Samman Sammelan में देशभर के 13500 से अधिक किसान और 1500 एग्री स्टार्टअप भाग लेंगे। इसके अलावा इस सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से 1 करोड़ से भी अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा।